google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

Apple का नया लॉन्च इवेंट: 28 अक्टूबर रात 10:30 बजे भारत में, तीन प्रोडक्ट्स की उम्मीद...

2 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली :- Apple ने 28 अक्टूबर को नया लॉन्च इवेंट घोषित कर दिया है। कंपनी का अपकमिंग इवेंट प्रो एंड टेल (Pro and tell) नाम से आने वाला है। यह इवेंट कई नए प्रोडक्ट्स की घोषणा अपने साथ ला सकता है। MacBook Pro Touch इसमें आकर्षण का मुख्य केंद्र हो सकता है जो कि कंपनी का पहला टच पैनल वाला लैपटॉप होगा। इसी के साथ नया टैबलेट iPad भी कंपनी ला सकती है। iMac 2026 में भी कई अपग्रेड सुझाए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।


Apple का प्रो एंड टेल इवेंट 28 अक्टूबर को होगा। कैलिफॉर्निया के लॉस एंजिलिस में इसे आयोजित किया जाएगा। अमेरिकी समय के अनुसार इवेंट सुबह 10 बजे शुरू होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार यह रात में 10.30 बजे शुरू होगा। कहा जा रहा है कि इवेंट में लॉन्च होने वाले नए डिवाइसेज को मीडिया के लिए हैंड्स ऑन टाइम दिया जाएगा। इवेंट में तीन मुख्य प्रोडक्ट्स लॉन्च होने की संभावना है।


MacBook Pro में इस साल टच पैनल देखने को मिल सकता है। कंपनी का यह पहला लैपटॉप होगा जिसमें टच पैनल देखने को मिलने वाला है। लैपटॉप में XDR OLED पैनल देखने को मिल सकता है जो कि प्रो मोशन तकनीकी के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है और 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिल सकता है। यह P3 वाइड कलर गेमट के साथ आ सकता है। कंपनी इसमें 14 इंच और 16 इंच वेरिएंट्स पेश कर सकती है। लैपटॉप में डाइनेमिक आइलैंड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। लैपटॉप में M5 Pro चिपसेट आ सकता है। यह एल्युमीनियम बिल्ड में आ सकता है।


Apple iPad Mini का नया मॉडल इस इवेंट में कंपनी अनाउंस कर सकती है। यह 8.3 इंच के OLED पैनल के साथ आ सकता है। डिजाइन पहले से ज्यादा मॉडर्न हो सकता है जिसमें कहीं अधिक पतले बेजल्स का योगदान होगा। इसमें A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि कंपनी ने iPhone 18 Pro मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया था। टैबलेट में 12GB रैम हो सकती है। यह डिवाइस IP68 रेटिंग से लैस होकर आ सकता है।


साथ ही साउंड के लिए स्पीकर्स में अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इसमें 12MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा भी देखने को मिल सकता है। रियर में 12MP कैमरा 5x डिजिटल जूम के साथ आ सकता है। Apple iMac 2026 iMac में नया मॉडल आने की संभावना है। iMac 2026 4K डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इसके अंदर सुपर रेटिना OLED पैनल मिल सकता है। कम्प्यूटर में M5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अंदर Apple का Siri इंटेलिजेंस देखने को मिल सकता है। 32GB की रैम यहां दी जा सकती है। यह 2TB स्टोरेज से लैस हो सकता है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html