हिंदू दुकानदारों से ही मांस और बिरयानी खरीदने की अपील....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- सिलीगुड़ी में दुकानों से खरीदारी को लेकर लगाए गए कुछ पोस्टरों ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाए गए पोस्टरों में लोगों से हिंदू दुकानदारों से ही बिरयानी और मांस खरीदने की अपील की गई है। इस पहल को लेकर विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए है, जबकि पोस्टर लगाने वाले संगठन ने इसे हिंदू एकता से जुड़ा संदेश बताया है।
पोस्टरों पर क्या लिखा है?
जानकारी के मुताबिक, सिलीगुड़ी में ये पोस्टर हिंदू जागरण मंच की ओर से लगाए गए है। एक पोस्टर पर लिखा है, बिरयानी खाओ, लेकिन हिंदू दुकानों से। वहीं, दूसरे पोस्टर में लोगों से हिंदू दुकानदारों से ही मांस खरीदने की अपील की गई है। इन संदेशों के सामने आने के बाद शहर में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है और विपक्षी नेताओं ने इस तरह की अपील पर आपत्ति जताई है।
ये पोस्टर सार्वजनिक स्थानों के अलावा भारत नगर इलाके में भी नजर आए। बताया गया कि तरुण तीर्थ क्लब की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा के मैदान के सामने और राज्य मंत्री शंकर घोष के घर के नजदीक भी पोस्टर लगाए गए है। हिंदू जागरण मंच के प्रतिनिधियों का कहना है कि इन पोस्टरों का उद्देश्य हिंदू समाज में एकता का संदेश देना है। हालांकि, इस अपील को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
पोस्टर विवाद पर कांग्रेस नेता अशोक भट्टाचार्य ने सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर समाज में नफरत को बढ़ावा दिया जा रहा है। भट्टाचार्य के मुताबिक, कोई व्यक्ति क्या खाता है और किस दुकान से सामान खरीदता है, यह फैसला उसे खुद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम, बंगाली, बिहारी या मारवाड़ी होने के आधार पर खरीदारी को लेकर अपील करना उचित नहीं है।इस मामले ने सिलीगुड़ी में धार्मिक पहचान, व्यापार और व्यक्तिगत पसंद को लेकर नई बहस छेड़ दी है। पोस्टरों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच यह देखना अहम होगा कि विवाद आगे क्या रूप लेता है। #SiliguriNews #WestBengal #HinduJagranManch #Controversy #PoliticalNews #LocalPolitics #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments