आरंग में आज सजेगी ‘अनुज नाइट’, विधायक अनुज शर्मा बिखेरेंगे लोक संस्कृति का जादू.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
ऐतिहासिक नगरी आरंग में आज यानी 15 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या ‘अनुज नाइट’ का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने कलाकार और विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आमंत्रण पर मंच साझा करेंगे और अपनी कला से समां बांधेंगे।

श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, महामाया पारा के तत्वावधान में हो रहे इस आयोजन का मकसद स्थानीय लोगों को छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और संगीत से जोड़ना है। कार्यक्रम को लेकर महामाया पारा समेत पूरे आरंग क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि दर्शकों को किसी तरह की असुविधा न हो।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं और संस्कृति प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments