google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यादव ठेठवार समाज रायपुर राज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न....

Jun 17, 2024
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। यादव ठेठवार समाज रायपुर राज का वार्षिक अधिवेशन समाजिक भवन महादेवघाट रायपुरा में समपन्न हुआ। प्रदेश मिडिया प्रभारी शशीकांत यदु ने बताया कि रायपुर राज के अंतर्गत यादव ठेठवार समाज के 17 पार एवँ उसके अंतर्गत 307 गांव आते है। इस वार्षिक अधिवेशन को मुख्य रूप से दो सत्र में आयोजित किया गया जिसके प्रथम सत्र में ध्वजारोहणए आराध्या देव भगवान श्री कृष्णा जी की आरती अतिथियों पार प्रमुखों का स्वागत बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य अतिथियों का आगमन स्वागत एवं उद्योधन व समाज के प्रतिभाओं का सम्मान पूर्व सत्र 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री के स्वीकृत मत 20 लाख से निर्मित भवन का लोकार्पण प्रथम सत्र समापन उपरांत भोजन अवकाश की व्यवस्था की गई इस दौरान संतोष यदु अध्यक्ष यादव ठेठवार समाज रायपुर राज विशिष्ट अतिथिगण पुष्पा यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, गुलेन्द्र यादव प्रांताध्यक्ष यादव ठेठवार समाज महासभा राजिम, निशा देवेंद्र यादव अध्यक्ष जोन क्रमांक 6 रायपुर नगर निगम, परमानंद यादव प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज महासभा राजीम उपस्थित रहे।

वहीं द्वितीय सत्र के दौरान महासचिव द्वारा समाज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुति मंचस्थ अतिथियों का स्वागत,सम्मान व उदबोधन पूर्व सत्र 2021 में सुनील सोनी पूर्व सांसद के द्वारा स्वीकृत 5 लाख महिला भवन का भूमि पूजन पूर्व सत्र 2019 में बृजमोहन अग्रवाल के मद से निर्मित 5 लाख के भवन का लोकार्पण कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक आय.व्यय प्रस्तुति अध्यक्ष द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान संतोष यदु अध्यक्ष यादव समाज ठेठवार समाज रायपुर राज विशिष्ट अतिथिगण गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर विधानसभा, गुलेन्द्र यादव प्रांताध्यक्ष यादव ठेठवार समाज महासभा राजिम, ललिता यादव प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज महासभा राजिम, हरीश यादव युवा प्रकेाष्ठ प्रभारी एवं उपाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव यदुवंशो की गौरवगाथा का बताते हुए कहा की छत्तीसगढ़ संपूर्ण छेत्र यादव बाहुल्य है मेरा जिवन समाजिक सेवा के लिये सर्मपित है समाज एवं समाज के प्रतिभावान छात्रा.छात्राएं की शिक्षा एवं रोजगार पहली प्राथमिकता होगीं।

दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव. समाजिक विकास के प्रति हमारी माताएं बहने निरंत प्रयास कर रही है समाज के विकास के लिये मातृत्व शक्ति को आगे आने की जरूरत हैए और इसकी शुरूवात आज की कार्यक्रम में माता बहनो की उपस्थित संख्या से हो गई है।

निशा देवेंद्र यादव अध्यक्ष जोन क्रमांक 6 रायपुर नगर निगम समाज निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रही है समाज के विकास के लिये महिला पुरूष हर वर्ग को कदम से कदम मिलाकर चलना चाहीये । प्रान्तध्यक्ष गुलेन्द्र यादव. रायपुर राज द्वारा संगठनात्मक एवं उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैए जो कि समाज के विकास मे सहायक साबित होगी। तत्पश्चात पूर्व मे भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छग शासन के मद से निर्मित 20 लाख के भवन का लोकार्पण प्रतिनिधी के रूप मे श्रीमति निशा देवेंद्र यादव के कर कमलो से किया गया। वहीं बृजमोहन अग्रवाल के मद से निर्मित 5 लाख के भवन का लोकार्पण प्रतिनिधि के रूप मे गजेंद्र यादव दुर्ग विधायक द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रस्तुत किया गयाए जो कि समाजिक बंधुओं का ध्यानाकर्षण करता रहा इस दौरान छत्तीसगढ़ गीत घर मोर परदेशियाए महुआ झरे जैसे गानो का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया।

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

समाज द्वारा दसवीं एवं बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र.छात्राओं को तिलक चंदनए फुलमाला के साथ सम्मान पत्र प्रदानकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पालकगण भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

रायपुर राज के 17 पार का सम्मान

इस भव्य एवं एतेहासिक अधिवेशन को सफल बनाने के लिये 17 पार के अन्तर्गत 307 गांव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया ए कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक राजपार को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो रायपुर राज नवाचार के लिए जाना जाता है और इस नवाचार को सफल 17 पार बनाते है यही कारण है कि समस्त 17 पार के साथ रायपुर राज के कर्मठ सदस्यों का भी सम्मान किया गया। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये रायपुर राज मुख्य कार्यकारिणी युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ समस्त 17 पार समस्त पदाधिकारी व स्वजातीय बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन गजानंद यदु शिक्षक एवं कुशल वक्ता के द्वारा किया गया जिनके कुशल संचालन से सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान समाजिकगण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहेए इस दौरान समाज सेवी करुणा शंकर यादव बस्तर पुत्र रोहन यादव व पुत्र वधु सिविल जज अंकिता यादव द्वारा शितल पेयजल एवं निबू पानीए शरबत का व्यवस्था किया गया। इस कुशल एवं सफल आयोजन के लिये संतोष यदु अध्यक्ष रायपुर राज ने उपस्थित स्वजनो का आभार व्यक्त किया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html