सरायपाली- तोरेसिंहा मार्ग पर पशु (भैंस) तस्करी का भंडाफोड़....
- ANIS LALA DANI

- 3 days ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
ओडिशा छत्तीसगढ़ की सीमा पर 24 नग भैंस की अवैध तस्करी को रोककर पुलिस में अपराध दर्ज कराने में सफलता मिली है, लेकिन इस दौरान मामले के तीन आरोपी भी फरार होने में सफल हो गए | वार्ड नं 06 लालपुर बागबाहरा थाना निवासी विजय शर्मा ने बताया कि 02 सितम्बर 2026 की रात लगभग 10 बजे सूचना मिलने पर वह सरायपाली से तोरेसिंहा मार्ग पर पहुंचकर 24 नग भैंस ले जा रहे कुल 06 लोगों को रोका गया और पूछा गया तो पता चला कि बस्ती सरायपाली का मनोज पटेल द्वारा भैंसा ओडिशा छत्तीसगढ़ की सीमा पर मोबाईल नंबर पर कॉल कर देना है | विजय ने 03 सितम्बर 2026 की सुबह लगभग 03.50 को 112 को कॉल कर सूचना दी गई कुल 06 आरोपी मे से दो आरोपी भूपेश बरिहा और ज्ञानेन्द्र लोहार को साथ ले जाकर उनके मोबाईल नंबर से ओडिशा तस्कर के मोबाईल नंबर पर कॉल कर पैसा ले जाने के लिये बुलाया गया जहां ओडिशा सीमा पर तस्कर सफेद महेन्द्रा वीरो जैसे वाहन पर पहुंचा जैसे ही विजय और उसका साथी ललित अपने कार से उतरकर तस्करो को पकडने गया तभी उनके कार में बैठे दो आरोपी भूपेश और ज्ञानेन्द्र उतरकर भाग गये और ओडिशा से आया तस्कर के साथ बैठा साथी महिन्द्रा वाहन से उतरकर चाबी छोडकर जंगल की ओर भाग गया | इस दौरान एक तस्कर को पकड़कर व उसके वाहन के चाबी लेकर अपने कार में बैठकर वापस ले जाया गया, जहाँ तोरेसिंहा मार्ग (पदमपुर मार्ग) में स्थित पुल के पास विजय के कुछ साथी इंतजार कर रहे थे जो वहां उतरकर तस्कर से पूछताछ के लिये गाड़ी रोके | इस दौरान ओडिशा से आया तस्कर गाड़ी से उतरकर अचानक नाले में कूदकर भाग गया, बचे 04 तस्कर आरोपी को पुलिस बुलाकर 24 भैंसो के साथ दिया गया व छोडकर भागे गये वाहन के पास जाने पर वाहन नही था |इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज पटेल, राहुल बंछोर, आनंद लोहार, सुनील दास, रूपधर दास, भूपेश बरिहा और ज्ञानंद लोहार के विरुद्ध अपराध धारा 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG पंजीबध कर विवेचना में लिया है |







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments