google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने के मामले में, दो आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज....

7 days ago
1 min read
  • कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर तहसील जांजगीर से प्रमाण पत्र प्राप्त करने का आरोप...

  • अंत्यावसायी विभाग में झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत कर शासन की योजनाओं का अनुचित लाभ लेने का मामला...

  • जितेंद्र बघेल एवं बैजनाथ बघेल, दोनों निवासी जांजगीर के विरुद्ध थाना जांजगीर में मामला दर्ज...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जितेंद्र बघेल, निवासी जांजगीर, ने कथित रूप से अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर स्वयं को ग्राम मसान निवासी फूल सिंह कंवर का पुत्र दर्शाया तथा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर तहसील जांजगीर से जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र प्राप्त किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी द्वारा जिला अंत्यावसायी विभाग में शपथ पत्र प्रस्तुत कर यह उल्लेख किया गया कि उसके द्वारा बैंक से किसी प्रकार का ऋण नहीं लिया गया है, जबकि उसने पंजाब नेशनल बैंक से ऋण लिया था। वहीं, अंत्यावसायी सहकारी समिति में ऋण लेते समय बैजनाथ बघेल को जमानतदार बनाया गया था, जिन्हें शिकायत में जितेंद्र का जैविक पिता बताया गया है।


इस प्रकार, जितेंद्र बघेल एवं बैजनाथ बघेल द्वारा आपसी मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने तथा शासन की योजनाओं का अनुचित लाभ लिया गया।प्रकरण में प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 एवं 34 भारतीय दंड विधान (भादवि) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html