अज्ञात वाहन ने 10 गोवंशों को रौंदा, 9 की दर्दनाक मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर :- रतनपुर रोड में इंसानियत को झकझोर देने वाला एक हादसा सामने आया है। दरअसल, तेज रफ्तार और लापरवाही का ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने एक साथ कई बेजुबान गौवंशों की जान ले ली। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और गौसेवक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के रतनपुर रोड स्थित गतौरी के पास देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंशों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, 10 गौवंश इसकी चपेट में आ गए।
इनमें से 9 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और गौसेवक मौके पर पहुंचे। घायल बछड़े को तत्काल छतौना स्थित गौ सेवा धाम पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments