खड़ी स्कूल बस को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर....
- ANIS LALA DANI

- 3 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद: इंदौर से स्कूल बस इंजन को संबलपुर छोड़ने ले जाते समय घोडारी के पास बस में खराबी आ गई, जिसपर बस को एंडीगेटर चालू कर सड़क किनारे खड़ी किया था, इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक चालक ने बस को ठोकार मार दी, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गया | वार्ड नं0 23 यशोदा नगर इंदौर निवासी रवि सैनी ने बताया कि वह फोर्स मोटर लिमी0 प्लाट नं0 03 सेक्टर 1 इंडस्ट्री एरिया पिथमपुर जिला धार में ड्रायवरी का काम करता है, तथा 01 सितम्बर 2026 को शाम करीब 04:00 बजे पिथमपुर इंदौर से स्कूल बस इंजन नं0 D71114638 चेचिस नं0 MC1E4CHA8UP095943 को चलाते टाटा नगर इंटर प्राईजेस शोरूम मांझीपाली संबलपुर छोडने जा रहा था | इसी दौरान रास्ते में 03 सितम्बर 2026 के रात्रि लगभग 01:15 बजे NH-53 रोड घोडारी मोड ग्राम घोडारी में बस में खराबी आ जाने के कारण बस की एंडीगेटर चालू कर सडक किनारे खड़ी किया था, तभी रायपुर तरफ से आ रही अज्ञात ट्रक के चालक ने अपने ट्रक को तेजी से लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बस को पीछे से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर बिरकोनी कि ओर भाग गया | एक्सीडेंट से बस के सामने बिजली के लोहे के खम्भे से टकरा जाने से एवं अज्ञात ट्रक चालक द्वारा बस के पीछे से ठोकर मारने से नुकसान हुआ है | वही मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक के चालक पर अपराध धारा 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है |







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments