google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: हादसे में तीन सगे भाइयों की मौत....

3 days ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-  बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रायपुर-पलारी मार्ग पर घोटिया मोड़ के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों सगे भाई प्रेम धीवर, राज धीवर और खिलेश्वर धीवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल प्रेम धीवर ने बलौदाबाजार अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर हालत में राज धीवर और खिलेश्वर धीवर को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। हालांकि, डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद दोनों भाइयों को भी बचाया नहीं जा सका। एक ही परिवार के तीन भाइयों की मौत से परिजनों में मातम पसरा है। पलारी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी। #BalodaBazar #ChhattisgarhNews #RoadAccident #RaipurNews #Palari #SadakHadsa #News #BreakingADNNews


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html