भाजपा परिवार और शीर्ष नेतृत्व के प्रति अमित चिमनानी ने व्यक्त किया आभार...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। भाजपा के प्रमुख नेता अमित चिमनानी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सभी जनप्रतिनिधियों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश जारी करते हुए कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, सांसद-विधायकों, निगम-मंडल के पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं का मिला स्नेह व मार्गदर्शन अमूल्य है।
अमित चिमनानी ने रायपुर और गरियाबंद जिले के सभी पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, मीडिया व सोशल मीडिया विभाग के साथियों के साथ-साथ मंडल अध्यक्षों एवं पार्षदों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संपूर्ण भाजपा परिवार के आशीर्वाद से ही हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी का आत्मीय सहयोग और मार्गदर्शन भविष्य में भी इसी प्रकार बना रहेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments