google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज एनसीईएल के लोगो और वेबसाइट को लॉन्च करेंगे अमित शाह.....

Oct 23, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को नई दिल्ली में नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोट्र्स लिमिटेड (एनसीईएल) द्वारा आयोजित सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह एनसीईएल का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर भी लॉन्च करेंगे और एनसीईएल सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। एक दिवसीय संगोष्ठी में निर्यात बाजारों से जुडऩे के लिए सहकारी समितियों का मार्गदर्शन, भारतीय कृषि-निर्यात क्षमता और सहकारी समितियों के लिए अवसर सहित अनेक विषयों पर मंथन किया जाएगा।केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के सहकारी क्षेत्र में निर्यात के लिए अंब्रेला संगठन के रूप में कार्य करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-राज्य सहकारी समिति की स्थापना की आवश्यकता पर जोर देने के पश्चात एनसीईएल अस्तित्व में आया। सहकारिता मंत्रालय ने देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए पिछले 27 महीनों में 54 महत्वपूर्ण पहल की हैं। इनमें सहकारी समितियों के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की निर्यात सहकारी समिति की स्थापना मोदी सरकार के सहकार से समृद्धि के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


एनसीईएल की संगोष्ठी में 1000 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें एनसीईएल के सहकारी सदस्य, राष्ट्रीय सहकारी संघों सहित विभिन्न सहकारी क्षेत्रों के प्रतिनिधि, विभिन्न देश के दूतावासों के प्रतिनिधि और केंद्र व राज्य सरकारों के अधिकारी शामिल हैं। संगोष्ठी में सहकारिता से जुड़े हितधारक भी बड़ी संख्या में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html