google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अमित जोगी पहुंचे ED कार्यालय, महादेव ऐप सट्टा मामले में सौंपा ज्ञापन.....

Nov 4, 2023
2 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • महादेव ऐप सट्टा कांड की जांच का दायरा बढ़ाते हुए एन.आई.ए और सीबीआई को शामिल करने की मांग -JCCJ

  • महादेव ऐप सट्टा से जप्त रक़म छत्तीसगढ़ के ग़रीबों के बैंक खातों में डालने की मांग - अमित

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 4 नवंबर 2023 - प्रवर्तन निदेशालय द्वारा महादेव ऐप सट्टा से जप्त रकम और इस संबंध में तथाकथित रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपया दिए जाने के मामले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज सुबह 10.30 बजे पुजारी पार्क, पचपेड़ी नाका , रायपुर स्थित ED कार्यालय पहुंचे और महादेव ऐप सट्टा से जप्त रकम छत्तीसगढ़ के गरीबों के बैंक खातों में डालने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। अमित जोगी ने इस मामले में हमला बोलते हुए कहा प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा गई छापेमारी और कार्यवाही में यह स्थापित हुआ है कि महादेव एप सट्टा घोटाले के मुख्य अभियुक्तों द्वारा बड़े पैमाने में करोड़ों रुपये तथाकथित रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगियों को दिये गये हैं।

उन्होंने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य की 45% आबादी गरीबी में जीने विवश है और 20 लाख से ज्यादा परिवार आवासहीन जीवन-यापन कर रहे हैं, उस राज्य के लोगों के करोड़ों रुपये महादेव एप सट्टा को माध्यम बनाकर लूटे गये और लूटने वाले कोई और नहीं बल्कि सत्ताधारी दल की सरकार के मुखिया और उनके सहयोगी हैं। उन्होंने कहा इस संदर्भ में, छत्तीसगढ़ के सवा तीन करोड़ लोगों की ओर से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) यह निवेदन करती है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा महादेव ऐप सट्टा छापेमारी में जप्त करोड़ों रुपये छत्तीसगढ़ सरकार को दिये जायें ताकि इस माध्यम से यह पैसा छत्तीसगढ़ के ग़रीबों के बैंक खाते में जमा हो । इसके सहित, मुख्यमंत्री द्वारा तथाकथित रूप से महादेव ऐप से काली कमाई के 508 करोड़ रुपये भी तत्काल उनकी संपत्ति कुर्क कर वसूले जायें और छत्तीसगढ़ के आम गरीब जनों के बैंक खातों में डाला जाये।


अमित जोगी ने कहा मेरे ईडी ऑफिस जाने के 2 मुख्य कारण रहे :-


1) महादेव ऐप कांड से संबंधित "देशद्रोह और हत्याओं" के संघीन अपराध घटित हुए हैं जिसके कुछ पुख्ता प्रमाण मैंने ईडी के समक्ष आज प्रस्तुत किये और जांच का दायरा बढ़ाकर सीबीआई और एनआइए को भी शामिल करने का निवेदन किया।


2) साथ ही मैंने ईडी से यह निवेदन किया कि 'सत्ताधारियों ने सट्टाधारी' बनकर महादेव ऐप के माध्यम से जो करोड़ों रुपये की काली कमाई की, उस जप्त रकम को ईडी, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खाते में दे ताकि यह पैसा छत्तीसगढ़ के गरीबों के बैंक खातों में दिया जा सके। यह पैसा छत्तीसगढ़ के लोगों का है। साथ ही, तथाकथित मुख्य अभियुक्त मुख्यमंत्री महोदय से 508 करोड़ रुपये की जप्ती हो तथा उनकी और उनके सहयोगियों की संपत्ति कुर्क कर छत्तीसगढ़ के आमजनों के खातों में वसूली की राशि डाली जाए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html