कवर्धा विधायक विजय शर्मा के सख्त रुख के बीच कबीरधाम में कार्रवाई जारी, अब तक तीन ठेकेदारों पर दर्ज हुई FIR....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत धोखाधड़ी करने वाले बिचौलियों और ठेकेदारों पर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई लगातार तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में बोड़ला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलदुला में एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के खिलाफ चिल्फी थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। स्थानीय स्तर पर आवास निर्माण का झांसा देकर हितग्राहियों की गाढ़ी कमाई हड़पने के मामलों में पुलिस ने अब तक कुल तीन अलग-अलग ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
ताजा मामले के अनुसार, ग्राम पंचायत बेंदा के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलदुला की हितग्राही राजिम धुर्वे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व सरपंच पति और ठेकेदार निक्की खान ने पक्का मकान बनवाने का जिम्मा लिया था। आरोप है कि आरोपी ने पहली और दूसरी किस्त की पूरी रकम नकद ले ली, लेकिन न तो निर्माण पूरा किया और न ही पैसे वापस लौटाए। जांच में सामने आया कि राजिम धुर्वे के अलावा उनके भाई सोनेलाल धुर्वे और पड़ोसी छिरवैया धुर्वे से भी आवास के नाम पर कुल दो लाख चालीस हजार रुपये ऐंठे गए थे। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
प्रशासनिक स्तर पर पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले भी जिले के अन्य क्षेत्रों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। तरेगांव जंगल थाने में ठेकेदार तुमेश गोड़ के खिलाफ और चिल्फी थाने में ठेकेदार कुमार मेरावी के विरुद्ध भी इसी तरह की ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक सामने आए तीनों मामलों में कुल सात लाख उनचास हजार रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है, जिसके बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments