google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गरीबों की बुलंद आवाज थे अंबेडकर - पुरंदर मिश्रा

Apr 16, 2024
2 min read



































  • कोटा में धूमधाम से मनाए अंबेडकर जयंती

  • कोटा स्थित नव निर्मित अंबेडकर प्रतिमा में पुरंदर मिश्रा ने किया माल्यार्पण

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 15 अप्रैल 2024। सामाजिक संस्था अंबेडकर अधिकार मंच के द्वारा कोटा वार्ड में धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा अंबेडकर जयंती में राजधानी के कोटा में पहुंचे और सर्वप्रथम कोटा रेल्वे क्रॉसिंग स्थित नव निर्मित अंबेडकर की प्रतिमा में जाकर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा भारत का संविधान लिखकर बाबा साहब अंबेडकर ने देश के लिए ऐतिहासिक और महान कार्य किया जिसके लिए हम सभी उनके हमेशा आभारी रहेंगे। डॉ.अंबेडकर गरीबों की बुलंद आवाज और सामाजिक न्याय के पैरोंकार थे ।इस दौरान अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा बाबासाहेब अंबेडकर का महान जीवन चरित्र हम सभी के लिए प्रेरणादायी जो हम सभी को एक नई ऊर्जा देता है आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है ।

कार्यक्रम प्रभारी बिट्टू क्षत्री ने अंबेडकर जयंती शुभकामनाएं देते हुए कहा अंबेडकर साहब हमारी आन बान और शान है उनके जीवन से प्रेरणा देने के लिए हम प्रतिवर्ष कार्यक्रम करते हुए समाज को जागते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में अंबेडकर पर आधारित गीतों, संबलपूरी और छत्तीसगढ़ी गीतों ने लोगों को झूमने में मजबूर कर दिया।

अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता भगवानू नायक, सामाजिक नेता किशोर महानंद, जिला अध्यक्ष आशीष तांडी, कार्यक्रम प्रभारी बिट्टू क्षत्रि, जितेंद्र नायक, जयलाल नायक, हरिचरण महानंद, शशि क्षत्रि, खगेश सोना, रवि कुमार, अमित क्षत्रि, पारस नायक, धुबले तांडी, प्रीतम तांडी, कदम क्षत्रि, रिक्की मोहन बाघ सोनू तांडी, नीला नायक कल्पना बाग, बाला मोंगराज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html