google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डूंडा में 3.50 करोड़ के लागत से बनेगा अंबेडकर भवन,हुआ भूमि पूजन....

Oct 9, 2023
2 min read









































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत तीन स्कूलों का हुआ उन्नयन.......

रायपुर-रायपुर ग्रामीण विधानसभा में इन दिनों विकास कार्यों की सौगातो की झड़ी सी लग गई है |ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा द्वारा निरंतर विभिन्न स्थानों पर भूमि पूजन एवं लोकार्पण का कार्य किया जा रहा है | इसी कड़ी में आज डूंडा में जहां 3.50 करोड़ के अंबेडकर भवन का भूमि पूजन किया गया | वहीं लांभाडी में शासकीय शाला जो 75 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई है |

उसका भी लोकार्पण किया गया साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्कूलों के उन्नयन की सौगातें भी मिली हाई स्कूल सरोरा का उन्नयन करते हुए हायर सेकेंडरी किया गया वहीं पूर्व माध्यमिक शाला रावा भाठा का हाई स्कूल में उन्नयन व पूर्व माध्यमिक शाला सोन डोंगरी का हाई स्कूल में उन्नयन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि स्कूलों के उन्नयन से छात्रों को पढ़ाई के लिए जहां दूर नहीं जाना पड़ेगा वहीं छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल पाएगी इन स्कूलों के उन्नयन के लिए लगातार मांगे आ रही थी जिसे पूरा किया गया है ।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत डूंडा में आज एक बड़ी सौगात लोगों को मिली है 3.50 करोड़ के अंबेडकर भवन के लिए भूमि पूजन किया गया है जो क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा इसके निर्माण के बाद लोगों को जहां बेहतर सुविधा मिल पाएगी वही बड़े-बड़े आयोजन आसानी से इस भवन में पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जहां लोगों के मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने का काम कर रही है | वहीं स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है | आत्मानंद स्कूल के साथ-साथ सभी स्कूलों को बेहतर ढंग से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है | क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के उन्नयन से छात्रों को निश्चित तौर पर एक बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html