NTPC कोरबा की सभी इकाइयां बंद, कई राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित...
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा :- इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण बंद हुई कोरबा एनटीपीसी पावर प्लांट की सभी सातों इकाइयां को शनिवार सुबह तक ठीक नहीं किया जा सका है | सातों इकाइयों के बंद होने से न छत्तीसगढ़ समेत दूसरे प्रदेशों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है | बताया गया कि पावर ग्रिड कार्पोरेशन द्वारा ब्रेकर की जांच के दौरान आई इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण सभी इकाइयां ट्रिप हो गई हैं |
सभी इकाइयों को फिर से चालू करने की प्रक्रिया चल रही है और उम्मीद है कि यह देर रात तक पूरी हो जाएगी | बताया गया कि सभी सात इकाइयों में बिजली गुल जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है | बहाली की प्रक्रिया चल रही है, और इकाइयों को एक-एक करके फिर से चालू किया जाएगा |
जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी कोरबा की स्थापित क्षमता लगभग 2,600 मेगावाट है। इसमें 500 मेगावाट की चार इकाइयां और 200 मेगावाट की तीन इकाइयां हैं | इस संबंध में आज सुबह जब एनटीसीपी कोरबा जनसंपर्क अधिकारी उषा घोष से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि संयंत्र की बंद इकाइयों को सुधारने का कार्य जारी है | इस संबंध में शाम तक अपडेट दिया जाएगा |
#कोरबा #NTPCKorba #बिजलीसंकट #PowerOutage #ElectricFault #PGCIL #KorbaNews #CGPower #brekingADNnews





.jpg)










Comments