google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव....

Jul 4
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा हुई, राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश की बजाय रुक-रुककर हल्की फुहारें पड़ती रहीं |


मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है | प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. वहीं एक-दो स्थानों में भारी बहुत भारी वर्षा हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |


24 घंटे में दर्ज वर्षा -

पिछले 24 घंटों में सारंगढ़ में सर्वाधिक 14 सेमी वर्षा दर्ज की गई. इसके बाद लाल बहादुर नगर में 11 सेमी, सरायपाली, बड़े बचेली और कुसमी में 10-10 सेमी, चिरमिरी और डौंडीलोहारा में 9-9 सेमी, तथा सरसीवा में 8 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं मर्री बंगला देवरी, हसीद, बारमकेला, मुंगेली, छुरिया, कुमर्दा, डोंगरगांव, लालपुर थाना, महासमुंद, सरिया, धनोरा, कोटाडोल, भटगांव और भानुप्रतापपुर में 6 से 7 सेमी वर्षा हुई. इसके अलावा बालोद में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं बिलाईगढ़, भोठिया, पाली, औंधी, अंबिकापुर, मालखरौदा, खड़गांव, अर्जुन्दा, सक्ती, कापू, मनेंद्रगढ़, प्रेमनगर, कटघोरा, भैरमगढ़, जनकपुर-भरतपुर, पिथौरा, कुटरू, गिधौरी टुंड्रा, छोटेडोंगर, लटोरी, बुलबुला, लाभांडीह, दंतेवाड़ा, कोहकामेटा, अंतागढ़, नारायणपुर, केल्हारी और पौड़ी उपरोड़ा सहित कई स्थानों पर 4 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई |


कई जिलों में बारिश का अलर्ट -

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा, में हलकी वर्षा की संभावना जताई है, इन इलाकों में अगले तीन घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html