भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया गया कन्या भोज का आयोजन...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कन्या पूजन और भोज का विशेष कार्यक्रम रखा गया। महिला मोर्चा की पहल पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में नौ कुंवारी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया और उन्हें आदर के साथ भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।


इस आयोजन के दौरान भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कन्याओं के चरण धोकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के कल्याण, आरोग्य तथा समृद्धि की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि शक्ति और साधना का समय है, और हमारी प्राचीन परंपरा में बालिकाओं को सीधे तौर पर मां दुर्गा का रूप माना गया है।

समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और महिला नेत्री मौजूद रहीं। उपस्थित प्रमुख हस्तियों में प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, सांसद लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, प्रवक्ता शताब्दी पांडे और डॉ. किरण बघेल शामिल थीं।


इनके अलावा शीतल नायक, मंजूषा भगत, ममता साहू, हेमलता चंद्राकर, मीरा पतकी, संगीता शर्मा, पुष्पलता चौहान, मिली बैनर्जी, तिलेश्वरी धुरंधर, विद्या पांडेय, वंदना राठौड़, नीतू सिंह, प्रीति परगनिया, शीलू साहू, नीतू कोठारी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहीं।








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments