एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को ₹200 में YouTube Premium और 30GB डेटा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए मनोरंजन के अनुभव को और बेहतर बनाने के वास्ते यूट्यूब के साथ एक खास साझेदारी की है। इस नई पहल के तहत ग्राहकों को बिना किसी विज्ञापन (Ad-free) के वीडियो देखने, बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड और 'यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम' का बहतरीन एक्सेस मिलेगा। एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का विस्तार यूट्यूब प्रीमियम को अपने बेड़े में शामिल करके एयरटेल ने अपने एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो को और मजबूत कर लिया है। कंपनी के इस पोर्टफोलियो में पहले से ही प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, ज़ी5 प्रीमियम, सोनीलिव और 18 से अधिक अन्य ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
₹200 वाला ओटीटी टॉप-अप: इस सुविधा का लाभ एयरटेल के ₹200 वाले खास ओटीटी टॉप-अप के जरिए उठाया जा सकता है, जिसमें ग्राहकों को मनोरंजन के साथ-साथ 30GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है।
एक ही ऑफर में सब कुछ: इस बंडल के जरिए स्ट्रीमिंग सेवाएं, म्यूजिक, वीडियो एंटरटेनमेंट और मोबाइल डेटा सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाता है।
कैसे मिलेगा इस सुविधा का लाभ?
जिन एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों का रिचार्ज एक्टिव है, वे अपने मौजूदा प्रीपेड प्लान के साथ इस ओटीटी टॉप-अप को आसानी से खरीद सकते हैं। इसे खरीदने के बाद ग्राहक एयरटेल ऐप के 'रिवॉर्ड्स एंड ओटीटी' सेक्शन में जाकर यूट्यूब प्रीमियम को एक्टिवेट कर सकते हैं। यह सुविधा टॉप-अप की वैधता के अनुसार 28 दिनों तक मान्य रहेगी।
अवधि समाप्त होने के बाद ग्राहक दोबारा टॉप-अप खरीदकर इस प्रीमियम सर्विस का लुत्फ जारी रख सकते हैं। एयरटेल का यह कदम मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है, जो वीडियो देखने, म्यूजिक सुनने और डिजिटल कंटेंट का आनंद लेने के शौकीन हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments