राज्योत्सव पर रायपुर में आज एयर शो, सूर्य किरण और सारंग टीम दिखाएंगी करतब...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर राजधानी रायपुर में सोमवार, 2 नवंबर को भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध तालाब में सुबह 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर टीम रोमांचक हवाई करतब दिखाएंगी। एयर शो को देखने के लिए रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई, धमतरी, अभनपुर, बिलासपुर, महासमुंद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है।
दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए 20 बसें और 55 ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। कुछ स्थानों से दर्शकों को पैदल भी कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा।
रायपुर शहर और दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए सेक्टर-4 स्थित अविनाश उपवन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। धमतरी और अभनपुर से आने वाले वाहन भी इसी पार्किंग स्थल पर खड़े किए जा सकेंगे।
बिलासपुर और बलौदाबाजार की दिशा से आने वाले वाहनों के लिए नवागांव स्टेडियम के आसपास पार्किंग निर्धारित की गई है। महासमुंद और आरंग से आने वाले दर्शकों को परसदा स्थित कोसा मैदान में वाहन पार्क करने होंगे। पासधारी वाहनों के लिए सेक्टर-1 में रेलवे स्टेशन के पास अलग पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
पुलिस ने दर्शकों से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। રાજ્યोत्सव का यह एयर शो सूर्य किरण और सारंग टीम के शानदार प्रदर्शन के कारण दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। #ChhattisgarhRajyotsav #AirShow #SuryaKiran #SarangTeam #IndianAirForce #RaipurNews #NavaRaipur #ChhattisgarhNews #TrafficAdvisory #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments