google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग.....

Oct 14
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- जयपुर: एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की इमरजेंसी लैंडिंग कराए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गईं। फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे इस विमान को हाईजैक अलर्ट मिलने की सूचना के बाद जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया था। विमान के उतरते ही सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और सघन जांच शुरू कर दी। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


लैंडिंग के बाद विमान की सघन जांच

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 ने 13 अक्टूबर की रात जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी और इसे 14 अक्टूबर की सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन सुरक्षा अलर्ट मिलने के बाद इसे एहतियातन जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने इसे आइसोलेशनवे पर रखवाया। विमान के भीतर सुरक्षा संबंधी हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।


स्क्वाक-7500 कोड और अलर्ट की वजह की पड़ताल

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हाईजैक का यह अलर्ट किस वजह से जारी हुआ था।पायलट की ओर से स्क्वाक-7500 (Squawk-7500) कोड घोषित किए जाने के कारणों को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विमानन क्षेत्र में यह कोड आमतौर पर हाईजैक या आपातकालीन स्थिति का संकेत देता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तकनीकी खराबी की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन जांच टीमें अलर्ट के असल स्रोत और तकनीकी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। इससे पहले 30 सितंबर 2026 को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट (FZ1073) से भी हाईजैक अलर्ट जैसी घटना सामने आई थी। हालांकि, उस घटना और जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ हुई इस इमरजेंसी लैंडिंग के बीच किसी भी तरह के संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। जयपुर वाले मामले में जांच पूरी होने और आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html