google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

AIR India की फ्लाइट का बदला रूट, अचानक जयपुर हुई डायवर्ट,रियाद से दिल्ली आ रही फ्लाइट....

Jul 7, 2025
1 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

एयर इंडिया (Air India) के विमान से संबंधित शिकायतें अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद से लगातार बढ़ रही हैं. कभी टेकऑफ के दौरान समस्याएं उत्पन्न होती हैं, तो कभी पूरी फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ता है. हाल ही में एक इमरजेंसी लैंडिंग का मामला भी सामने आया है. ताजा घटना में, रियाद से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंचने के बजाय जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. इस विमान को आज दोपहर 1 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन अचानक जयपुर डायवर्जन के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

रियाद (सऊदी अरब) से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI926 ने शाम 5 बजे के बाद उड़ान भरी और इसे दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर रात 1 बजे उतरना था. हालांकि, विमान को आज सुबह 5 बजे जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया. इससे पहले, टोक्यो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI357 को केबिन के एयर कंडीशनर में तकनीकी समस्या के कारण कोलकाता की ओर मोड़ना पड़ा था. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि विमान कोलकाता में सुरक्षित रूप से उतरा और उसकी तकनीकी जांच की गई.

इससे पहले जून में, एयर इंडिया की एक उड़ान जो बर्मिंघम से दिल्ली जा रही थी, को बीच में बम की धमकी मिलने के कारण रियाद की ओर मोड़ दिया गया. रिपोर्टों के अनुसार, जब विमान रियाद में उतरा, तो वहां कोई बम या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई और सभी यात्री सुरक्षित रहे.


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html