google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

AIIMS हॉस्टल के डॉक्टर ने की खुदखुशी, मचा हडकंप......पढ़े वजह

Sep 2, 2023
2 min read






























































पटना के एम्स हॉस्टल में पीजी की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली | मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले डॉक्टर निलेश ने ये कदम क्यों उठाया ये अभी तक पता नहीं लगा है | घटना की सूचना मिलने पर एम्स अस्पताल के हॉस्टल में पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है | बताया जा रहा है कि मृतक निलेश पटना एम्स में बैच 2016 से 2021 तक एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर वहीं प्रैक्टिस कर रहे थे | नवंबर 2022 में उन्होंने पटना एम्स में ही पीजी में एडमिशन लिया था | डॉक्टर निलेश पढ़ाई के साथ ही अस्पताल में प्रैक्टिस भी करते थे |


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात ड्यूटी करने के बाद निलेश अपने हॉस्टल के कमरे में गए और उसे अंदर से बंद कर लिया | निलेश ने आत्महत्या कर ली इसका पता तब चला जब सुबह से शाम तक निलेश के दोस्तों का उससे संपर्क नहीं हो पाया | जब प्रोफेसर से भी उसका संपर्क नहीं हुआ तो एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम के जरिए कांटेक्ट करने की कोशिश की गई | जब निलेश की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो उसके क्लासमेट ने कमरे में झांका | निलेश बेसुध कमरे में पड़े हुए थे | जब दरवाजा तोड़कर सभी लोग अंदर घुसे तो उसकी मौत हो चुकी थी | घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया " फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि पटना एम्स में पीजी के एक छात्र की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है | शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है | कमरे को सील कर दिया गया है और एफएसएल की टीम बुलाई गई है | इस मामले की जांच की जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html