शक में खौफनाक कदम: फोन पर बात करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटागहना में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र पर शक के चलते एक शख्स ने अपनी जीवनसंगिनी को मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान चिंतामणि कोरवा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू (35) को पुलिस ने धर दबोचा है।
यह पूरा मामला 16 अक्टूबर 2026 का है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रामवृक्ष अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक करता था। इसी बात को लेकर घर में आए दिन कलह होती थी। घटना के रोज चिंतामणि घर के अंदर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। उसी वक्त पति वहां आ गया। पत्नी को फोन पर मग्न देखकर उसका शक गहरा गया और उसने पूछताछ शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में बेकाबू होकर उसने घर में रखा डंडा उठा लिया और ताबड़तोड़ वार कर दिए।
खून से सनी मिली लाश -
डंडे के लगातार प्रहार से महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इधर, घर के भीतर खून से लथपथ शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने तुरंत राजपुर थाने को घटना की सूचना दी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी -
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और कुछ ही समय में आरोपी रामवृक्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments