भिलाई में तेज रफ्तार कार और स्कूटी की भिड़ंत, युवती की जान गई...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भिलाई के जवाहर उद्यान के नजदीक सोमवार देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार होंडा अमेज कार और स्कूटी में भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं स्कूटी चला रहा 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घायल को दुर्ग जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे का शिकार हुई युवती तालपुरी बी ब्लॉक की रहने वाली थी। वह सोमवार की रात आयुष साहू के साथ स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रही थी। इसी बीच जवाहर उद्यान के पास सामने से आ रही कार क्रमांक सीजी 07 सीएच 2321 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह प्रभावित हुए और सड़क पर कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
कार में सवार था एक परिवार
दुर्घटना का शिकार हुई कार 32 वर्षीय चालक की है, जो उस समय अपनी पत्नी और आठ साल की बेटी के साथ सेक्टर-10 से सेक्टर-4 गरबा देखने के लिए निकल रहा था। इसी दौरान यह अनहोनी हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, टक्कर के असल कारणों और किसकी लापरवाही थी, इसकी गहराई से जांच की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments