google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

कृषि विभाग की छापामार कार्रवाई, 2 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस...

5 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- बिलासपुर जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानों पर रकबे से ज्यादा यूरिया बेचने और रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने समेत कई अनियमितताएं मिलीं। दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


कृषि विभाग की टीम ने तखतपुर विकासखंड के ग्राम डोमनपुर स्थित जायसवाल ट्रेडर्स की जांच की। जांच में सामने आया कि दुकान संचालक किसानों को निर्धारित रकबे से ज्यादा यूरिया खाद बेच रहा था। यह नियमों के खिलाफ है। मामले में उर्वरक निरीक्षक एके सिन्हा ने दुकान संचालक को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उर्वरक लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है।


इसी तरह शुभम कृषि केंद्र, पाली में बिक्री दर की सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस पर दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के दौरान तखतपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरएल पैंकरा भी मौजूद रहे। कृषि विभाग ने खाद की बिक्री में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html