अग्रसेन जयंती महोत्सव 2023 रवि कांत गर्ग एवं सुशील श्रॉफ की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ......

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2023 समापन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम अग्रसेन धाम छोकरा नाला में मुख्य अतिथि रवि कांत गर्ग एवं सुशील श्रॉफ की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।
ज्यंति सह प्रभारी संजय अग्रवाल एवं प्रचार-प्रसार आयुष मुरारका ने बताया इस अवसर पर मंच में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष आदरणीय विजय अग्रवाल ..महामंत्री मनमोहन अग्रवाल.. कोषाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल..डायरेक्ट्री प्रभारी कैलाश मुरारका.. जयंती प्रभारी मनीष अग्रवाल.. शोभायात्रा प्रभारी आनंद गोयल युवा मंडल राम अग्रवाल.. सचिव सौरभ अग्रवाल.. युवती मंडल शिवांगी..सचिव स्वाति ..महिला मंडल अध्यक्ष माया मुरारका ..सचिव ममता अग्रवाल .. इनके अलावा सभा के सलाहकार एवं मार्गदर्शक बिज्जय अग्रवाल.. जेपी अग्रवाल..सियाराम बाबा अग्रवाल ..कमल अग्रवाल.. सीताराम अग्रवाल.. रमेश अग्रवाल.. सहित काफी संख्या में अगर बंधु उपस्थित थे...

सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया.. एवं सभा के मार्गदर्शन एवं सलाहकारों का स्वागत युवा मंडल के साथियों द्वारा किया गया ..अपने उद्बोधन में सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि समाज को बनाने में व तरक्की के राह पर ले जाने के लिए समस्त अगर बंधु संगठित हो गए हैं जिसे हम सब ने मोहल्ला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देखा है आज सुबह यात्रा में भी इसका अलावा देखा है मेडिकल कैंप जो कि डॉक्टर प्रभारी कमलेश्वर अग्रवाल द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें रायपुर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपनी सेवाय दी और कार्यक्रम को शानदार सफलता दिलाई हमारे समाज के दानदाताओं ने अपनी सहभागिता एवं योगदान से अग्रसेन धाम चोकरा नाला में 35 कमरों के निर्माण हेतु स्वयं होकर आगे बढ़ा और आने वाले समय पर यह अग्रोहा धाम लगभग 75 कमरों से लोगों की सुविधाओं के लिए उपलब्ध हो जाएगा ऐसे ही कई सामाजिक कार्य हमारे अग्रबंधु द्वारा किए जा रहे हैं जो की आने वाले समय पर एक नया इतिहास एवं नई उपलब्धि क़ायम करेगा समस्त अग्रबंधों का सहयोग अग्रवाल समाज रायपुर को मिलेगा हम ऐसी आशा करते हैं |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविकांत गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि बहुत सारे समाजों में जाने का मौका मिला परंतु अग्रवाल समाज रायपुर में आकर यहां के लोगों के बीच में अपनी बात रखकर जो आनंद की अनुभूति और संगठन को इतना मजबूत देखने का आनंद पहले मुझे किसी भी राज्य में नहीं मिला यहां अग्रवाल समाज के समस्त बंधु अपना पूरा समय तन मन और धन समाज को आगे ले जाने के लिए देते हैं मैं आप सब की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और समाज निरंतर आगे बढ़ता है यह कामना करता हूं आदरणीय सुशील सराफ़ ने कहा कि एक संगठित समाज को जब पूरा भारतवर्ष देखता है तो वह इस बात का अंदाजा लगा लेता है की समाज के प्रत्येक व्यक्ति समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है और वह अपने व्यापार को परिवार को आगे बढ़ा रहा है साथी ही समाज में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है आप सब का सहयोग पूरे समाज को संगठित करने में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपनी भूमिका निभाएगा ऐसी हम आशा करते हैं कार्यक्रम में युवती मंडल महिला मंडल द्वारा शानदार प्रस्तुति प्रदान की गई जिसकी सराहना समस्त उपस्थित अग्रवाल बंधुओ ने किया |
अग्रवाल सभा द्वारा प्रकाशित अग्रवाल सभा डायरेक्टरी का विमोचन डायरेक्टरी प्रभारी कैलाश मुरारका के निर्देशन में मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया सभा द्वारा समस्त विजेताओं को एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिन्होंने समाज का नाम रोशन किया है ऐसे प्रतिभान बच्चों को सम्मानित किया गया मंच का संचालन सभा के महामंत्री मनमोहन अग्रवाल द्वारा किया गया अंत में धन्यवाद ज्ञापन जयंती प्रभारी मनीष अग्रवाल द्वारा दिया गया इस अवसर पर सभा के समस्त मोहल्ला के संयोजक सह संयोजक एवं गणमान्य अग्रबंधु उपस्थित थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments