राजधानी में विकास कार्यों की सौगात: देवेन्द्र नगर सेक्टर-5 की वर्धमान वाटिका में नए हॉल और उद्यान सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का विस्तार करते हुए, महापौर मीनल चौबे ने जोन-2 के शहीद हेमू कलानी वार्ड-28 स्थित देवेन्द्र नगर सेक्टर-5 की वर्धमान वाटिका में नए हॉल निर्माण और उद्यान सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया। यह विकास कार्य 21 लाख रुपये की लागत से अधोसंरचना एवं पर्यावरण उपकर मद के तहत कराए जा रहे हैं।

स्थानीय वार्ड पार्षद कृतिका जैन और उद्यान संचालन समिति के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान महापौर ने अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इन आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

लागत: 21 लाख रुपये
क्षेत्र: देवेन्द्र नगर सेक्टर-5, वर्धमान वाटिका परिसर (वार्ड-28)
कार्य: नया हॉल निर्माण और उद्यान का सौंदर्यीकरण
#रायपुर #छत्तीसगढ़ #विकास_कार्य #नगर_निगम #RaipurNews #LocalNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments