AAP के विरोध के बाद एग्रीस्टेक की अनिवार्यता खत्म, PV एप्प में सुधार और पुरानी बोनस राशि जारी किसानों को जारी करे सरकार -आम आदमी पार्टी...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर आम आदमी पार्टी ने एग्रीस्टेक की अनिवार्यता खत्म होने का स्वागत किया है, लेकिन पीवी ऐप की तकनीकी कमियों और किसानों के बकाया बोनस के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने कहा कि आप के एक साल के लंबे संघर्ष और प्रदेशव्यापी किसान सभाओं के दबाव के बाद सरकार को एग्रीस्टेक की अनिवार्यता आखिरकार समाप्त करनी पड़ी। हालांकि, फसल सत्यापन के लिए उपयोग हो रहे पीवी ऐप (PV App) और भुइंया पोर्टल की समस्याएं अभी भी बरकरार हैं। ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की कमी, सर्वर डाउन होने और ऐप में जियो-लोकेशन की सटीक जानकारी न मिलने से किसान और मैदानी कर्मचारी परेशान हैं।
ऐप के नियमों के तहत खेत के चारों कोनों पर जाकर फोटो अपलोड करना व्यावहारिक रूप से बहुत मुश्किल है, खासकर पानी भरे खेतों या बड़ी फसलों के बीच। इन तकनीकी बाधाओं के कारण पटवारियों को मिल रहे नोटिस और उनकी हड़ताल से काम प्रभावित हो रहा है, जिसका सीधा असर धान खरीदी पर पड़ेगा। पार्टी ने मांग की है कि ऐप के जरिए जबरन काम कराने के बजाय इसे पहले की तरह भुइंया पोर्टल के माध्यम से सुगम बनाया जाए।
इसके साथ ही, पिछली सरकार का बकाया एक साल का बोनस तुरंत जारी करने और केंद्र सरकार द्वारा पिछले तीन सालों में बढ़ाई गई एमएसपी को जोड़कर 3358 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने की मांग उठाई गई। पार्टी ने यह भी मांग की है कि धान खरीदी में किसी तरह की देरी न करते हुए इसे 1 नवंबर से अनिवार्य रूप से शुरू किया जाए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments