रायपुर ग्रामीण में प्रशासनिक फेरबदल: एसपी ने जारी किए आदेश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट को ध्यान में रखते हुए रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण द्वारा जिले के तीन महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। तबादले के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:
खरोरा थाना: अब तक राखी थाना की कमान संभाल रहे निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवधिया को नई जिम्मेदारी देते हुए खरोरा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
माना थाना: खरोरा थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे विद्याभूषण भारद्वाज का ट्रांसफर कर अब उन्हें माना थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राखी थाना: एसआई दीपक कुमार साहू को राखी थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस लाइन अटैच हुए एसआई जितेन्द्र डहरिया:
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत, अब तक माना थाने की कमान संभाल रहे एसआई जितेन्द्र डहरिया को थाना प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है और उनकी नई पदस्थापना पुलिस लाइन में की गई है।
विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। हालांकि, इन तबादलों को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है। नए प्रभारियों के कंधों पर अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की मुख्य जिम्मेदारी होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments