google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

1.79 करोड़ वसूले, छह महीने में 38 हजार से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई....

Jul 2, 2025
2 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्ग यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए बीते छह महीने में 38 हजार 492 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर एक करोड 79 लाख 11 हजार रुपये समन शुल्क वसूला है। वर्ष 2024 की तुलना में इस बार छह माह में 17 हजार 145 अधिक चा लानी कार्रवाई की गई है।

इनमें सबसे अधिक बिना हेलमेट वाहन चलाने के छह हजार 385 मामले सामने आए। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट दो हजार 791, नो पार्किंग हजार 349, लापरवाहीपूर्वक व तेज गति से वाहन चलाने पर 976, शराब सेवन कर वाहन चलाने पर 563, दोपहिया में तीन सवारी के 764, ब्लैक फिल्म के 117, मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने के 345 और अन्य धाराओं में 20 हजार 112 चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई है।

यातायात पुलिस द्वारा नियमों के प्रति जागरूकता के साथ-साथ सख्ती भी बरती जा रही है ताकि लोग हेलमेट व सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपायों को नजरअंदाज न करें। पुलिस का कहना है कि हेलमेट और सीट बेल्ट दुर्घटनाओं में जान बचाने में मददगार साबित होते हैं। खासकर रात के समय नशे में वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे सड़क हादसों की आशंका अधिक होती है। ऐसे मामलों पर लगाम कसने पुलिस ने हर शाम छह बजे से देर रात तक प्रमुख मागों पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर नशे में वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन चालकों के वाहन जब्त कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां कोर्ट ने हर चालक पर 10 से 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की संस्तुति परिवहन विभाग को भेजी है। इसी प्रकार बाजार और नेशनल हाईवे क्षेत्र में नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर भी ई-चालान जारी कर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html