नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 14 साल बाद गिरफ्तार.....
- ANIS LALA DANI

- 2 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
जनकपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने करीब 14 साल से फरार चल रहे आरोपी को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर उप जेल मनेंद्रगढ़ भेज दिया गया।
2012 में दर्ज हुई थी अपहरण की रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार वर्ष 2012 में नाबालिग के पिता ने जनकपुर थाने में अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान 27 नवंबर 2014 को बालिका को बरामद किया गया। बालिका के बयान के आधार पर आरोपी वीर सिंह सिसोदिया उर्फ वीरू राममिलन, निवासी गुन्नौर, जिला पन्ना, के खिलाफ शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया।
पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ धारा 366(क), 376 भादवि तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
पन्ना पहुंची पुलिस टीम, गुन्नौर से गिरफ्तारी
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक एमसीबी के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। टीम को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले भेजा गया, जहां पुलिस ने आरोपी को उसके क्षेत्र गुन्नौर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे रिमांड पर उप जेल मनेंद्रगढ़ भेज दिया गया।



.jpg)












Comments