नाबालिग भगाने का आरोपी गिरफ्तार, बांदे पुलिस की त्वरित कार्रवाई...
- ANIS LALA DANI

- 1 hour ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांकेर :- कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने, शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांदे में अपराध क्रमांक 71/26 दर्ज किया गया।
मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1), 65(1) बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया और उसके साथ शादी करने एवं शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल थाना बांदे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सरजीत राय उर्फ मिट्ठू पिता स्वर्गीय जगदीश राय, उम्र 25 वर्ष, निवासी इरपानार थाना बांदे को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से की अपील कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।





.jpg)











Comments