google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

हवाला के जरिए रिश्वत लेने का आरोप, ट्रेनी IPS समेत तीन पुलिसकर्मियों पर बढ़ी मुश्किलें...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सरगुजा :- ट्रेनी IPS और अंबिकापुर CSP राहुल बंसल पर ठगी के मामले में हवाला के जरिए 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप है। CBI कोर्ट दिल्ली में दाखिल परिवाद के बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। वहीं, वायरल ऑडियो मामले में ASI प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा को लाइन अटैच कर दिया है। IG दीपक कुमार झा ने यह कार्रवाई की है। उनका कहना है कि मामले में CSP राहुल बंसल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वायरल ऑडियो के आधार पर ASI और कॉन्स्टेबल को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।


CBI स्पेशल कोर्ट में दायर शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अंबिकापुर साइबर सेल में पदस्थ ASI प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा के जरिए रिश्वत का सौदा किया गया। शिकायत में 1 करोड़ रुपए की रकम हवाला ऑपरेटरों के जरिए पहुंचाने का आरोप है। मामले में छत्तीसगढ़ DGP को भी नोटिस जारी किया गया है। हरियाणा के रहने वाले आकाश कुमार ने आरोप लगाया है कि ठगी के मामले की जांच के दौरान अंबिकापुर CSP राहुल बंसल ने दबाव बनाकर 1 करोड़ रुपए की रिश्वत ली। शिकायतकर्ता के मुताबिक, रिश्वत की रकम हवाला के जरिए पहुंचाई गई। साइबर सेल के ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा ने इसमें बिचौलियों की भूमिका निभाई।


आकाश कुमार ने मामले की शिकायत CBI से की थी। FIR दर्ज नहीं होने के बाद CBI स्पेशल कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। जिसमें ट्रेनी IPS राहुल बंसल, ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7A, भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 308 और 351 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायत के साथ शपथ-पत्र, WhatsApp चैट और कॉल रिकॉर्डिंग भी कोर्ट में पेश की गई हैं।


सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि साइबर रेंज थाना अंबिकापुर में साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में देश के अलग-अलग राज्यों से 23 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। मामले की जांच CSP राहुल बंसल के नेतृत्व में की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी पक्ष ने CBI से शिकायत की थी। इस शिकायत के संबंध में पुलिस ने अपना जवाब दिया है। आरोपी पक्ष से 1 करोड़ रुपए के लेन-देन के आरोपों के संबंध में सबूत पेश करने को कहा गया था, लेकिन अब तक कोई सबूत पेश नहीं किया गया है।


अंबिकापुर के क्रशर संचालक रवि मोहन गोस्वामी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए ‘मनी ट्रेड 365’ और ‘स्काई ट्रेड’ नाम के दो एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर उनसे 20 लाख 15 हजार रुपए की ठगी की गई। शिकायतकर्ता ने 17-18 अलग-अलग बैंक खातों में 84 किश्तों के जरिए यह राशि जमा की थी। मामले में पुलिस ने BNS की धारा 318(4), 3(5) और IT एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया था। CSP राहुल बंसल की अगुवाई में मामले की जांच की जा रही थी। बताया गया है कि अब तक इस मामले में 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


आरोप है कि मामले में जल्द चालान पेश करने और जांच रिपोर्ट में रियायत देने के बदले 1 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी गई। आरोप के मुताबिक हवाला के जरिए दो किश्तों में 50-50 लाख रुपए लेने की बात सामने आई है। वहीं, कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा ने अपना गैजेट खराब होने की बात कहते हुए रुपये की मांग की और अंबिकापुर की एक मोबाइल दुकान में पैसे छोड़ने के लिए कहा। इससे जुड़ा ऑडियो भी वायरल हुआ है। वहीं, अब CBI की स्पेशल कोर्ट में दायर परिवाद पर सुनवाई की अगली तारीख 18 अगस्त निर्धारित की गई है |

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html