तेंदुकोना रोड के पास शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार....
- ANIS LALA DANI

- 58 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बागबाहरा पुलिस ने 1 सितम्बर 2026 को मुखबिर की सुचना पर तेंदुकोना रोड पुलिया के पास एक आरोपी से करीब 2.1 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त किया है | मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल तेंदुकोना रोड पुलिया के पास पिथौरा चौक बागबाहरा मे आरोपी भारतराम युगर पिता इतवारी राम युगर उम्र 52 साल साकिन वार्ड नंबर 10 नवागांव बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक झिल्ली मे भरी हुई कुल 12 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180-180 मिली भरी हुई कुल 2160 मिली देशी प्लेन शराब कीमती 960 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया |




.jpg)











Comments