google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और नगदी जब्त...

Aug 5
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी :- पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने एवं शराब पीने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने वालों पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी समाज के शमशान घाट के सामने नहर नाका दानीटोला वार्ड धमतरी के पास एक व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है की सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी दीपांशु सिंह, निवासी गोकुलपुर, धमतरी को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 53 पौवा देशी शराब, कीमत 4,240/-रूपये, 01 नग मोबाइल फोन, कीमत 20,000/-रूपये तथा बिक्री रकम 1,760/- रूपये, कुल 26,000/- रूपये की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


आरोपी का नाम दीपांशु सिंह,पिता त्रिभुवन सिंह उम्र निवासी दुर्गा चौक, गोकुलपुर धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी थाना अर्जुनी की कार्यवाही थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली की काटी तालाब सामुदायिक भवन के सामने राजीव नगर अछोटा में एक व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी भूपेन्द्र देवांगन, निवासी राजीव नगर अछोटा, थाना अर्जुनी को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते पकड़ा गया।


आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब, कीमत 1,200/- रूपये एवं बिक्री रकम 310/-रूपये, कुल 1,510/-रूपये जब्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी का नाम भूपेन्द्र देवांगन पिता डेरहा राम देवांगन उम्र 35 वर्ष,निवासी राजीव नगर अछोटा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html