google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

परिवार संग सफर में हादसा: गोवा जा रहे युवक को ट्रेन की छत पर करंट, गंभीर....

Jul 10
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित इटारसी रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, आउटर पर खड़ी मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा एक युवक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की चपेट में आ गया, हाई वोल्टेज करंट लगते ही तेज धमाका हुआ और युवक ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा | घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई है, वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और मजदूरी करने के लिए अपने परिवार के साथ गोवा जा रहा था, उसके साथ पत्नी नेहा और दो छोटे बच्चे भी यात्रा कर रहे थे |


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन इटारसी स्टेशन से आगे सी-केबिन के पास आउटर सिग्नल पर खड़ी थी, इसी दौरान धन बहादुर अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया, वहां मौजूद लोग उसे नीचे उतरने की आवाजें लगाते रहे, लेकिन इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने हाथ ओएचई लाइन के करीब पहुंचा दिया, हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आते ही जोरदार धमाका हुआ और वह नीचे गिर गया, हादसे के तुरंत बाद रेलवे पुलिस, स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने घायल युवक को इटारसी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक करीब 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया |


घायल की पत्नी नेहा ने बताया कि दिल्ली से यात्रा शुरू करने के बाद से ही उसके पति का व्यवहार असामान्य हो गया था, वह रास्ते भर उल्टी-सीधी और बेसिर-पैर की बातें कर रहा था, परिवार पहले शिमला से दिल्ली पहुंचा था और वहां से गोवा के लिए रवाना हुआ था, इटारसी के पास अचानक वह ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया, फिलहाल रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html