रायपुर बस स्टैंड में खड़ी बस में लगी आग....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भाठागांव बस स्टैंड पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब वहां खड़ी रॉयल ट्रेवल्स की बस से अचानक भारी धुआं उठने लगा। मध्य रात्रि अचानक हुई इस घटना से परिसर में भारी भगदड़ मच गई।
मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।
प्राथमिक जांच में एसी यूनिट में तकनीकी खामी या शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग वास्तविक कारणों की पड़ताल में जुटे हैं। राजधानी के इस प्रमुख और व्यस्त बस टर्मिनस पर हुई इस घटना ने यात्री वाहनों के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। जानकारों का कहना है कि कमर्शियल गाड़ियों की रूटीन इलेक्ट्रिकल जांच और इनमें फायर सेफ्टी उपकरण होना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही से बचा जा सके।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments