आप नेता अहलूवालिया ने ईडी की छापेमारी को अदालत में दी चुनौती...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता ने प्रवर्तन निदेशालय की हालिया कार्रवाई के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में विशेष अदालत में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, पंजाब सरकार ने पिछले साल अप्रैल में उन्हें एक सरकारी आवास आवंटित किया था। उनका आरोप है कि केंद्रीय एजेंसी ने बिना उचित कानूनी प्रक्रिया और पूर्व सूचना के उनके आवास पर छापेमारी की। साथ ही, जब्ती से जुड़े दस्तावेजों में संपत्ति का मालिकाना हक किसी अन्य व्यक्ति का दर्शाया गया।
याचिका में दावा किया गया है कि कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने उनकी गैर-मौजूदगी में ताले तोड़े और तलाशी से जुड़े जरूरी दस्तावेज या कारण भी मुहैया नहीं कराए गए। अदालत से इस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग, तलाशी दस्तावेजों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक जांच की मांग की गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments