रायगढ़ में आज जलेगा 60 फीट का रावण, उत्सव की पूरी तैयारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़ जिले में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के तीन प्रमुख स्थलों पर भव्य आयोजन किए जा रहे हैं, जहां असुरी प्रवृत्ति के प्रतीक पुतलों का दहन किया जाएगा। इन स्थलों में रामलीला मैदान, शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम और नटवर हाई स्कूल मैदान शामिल हैं। सभी जगहों पर कारीगरों ने पुतलों को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार नटवर स्कूल मैदान का मुख्य आकर्षण 60 फीट ऊंचा पुतला रहेगा, जबकि शेष दोनों स्थानों पर 50-50 फीट के पुतले खड़े किए गए हैं।
शहर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले इन आयोजनों की रूपरेखा अलग-अलग तय की गई है। रामलीला मैदान से परंपरागत रूप से भव्य विजय जुलूस निकाला जाएगा। यह शोभायात्रा मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः मैदान लौटेगी, जिसके पश्चात अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में दहन कार्य संपन्न होगा। वहीं, शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में रात आठ बजे पुतला फूंके जाने का समय निर्धारित किया गया है, जहां हर वर्ष की तरह इस बार भी आकर्षक आतिशबाजी देखने को मिलेगी। नटवर हाई स्कूल परिसर में शहर का सबसे विशाल 60 फीट का पुतला तैयार किया गया है, जो शाम ढलते ही आग के हवाले किया जाएगा।
इस महापर्व को देखने के लिए शहरी इलाकों के अलावा दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बाजारों में छोटे पुतलों की खरीददारी जोरों पर है और बच्चों से लेकर युवाओं तक में भारी उमंग देखी जा रही है। जगह-जगह हो रहे इन आयोजनों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments