24 वर्षीय युवती ने घर में लगाई फांसी, छत्तीसगढ़ी में लिखे सुसाइड नोट में युवक पर गंभीर आरोप.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 24 वर्षीय युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटनास्थल से छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसमें उसने एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक संबंध बनाने और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने नोट में अपने लिए न्याय की मांग भी की है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घर में अकेली थी युवती, भाई ने देखा तो उड़े होश जानकारी के मुताबिक, मृतका दुर्ग के एक निजी संस्थान में काम करती थी। घटना वाले दिन उसने अपने परिवार को तबीयत ठीक नहीं होने की बात बताई थी और घर पर आराम करने के लिए रुक गई थी। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम से बाहर चले गए थे। इसी दौरान युवती घर में अकेली थी। जब उसका बड़ा भाई ड्यूटी से वापस लौटा, तो घर का दरवाजा नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने पड़ोसी की मदद से घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर पहुंचने पर युवती फंदे पर लटकी मिली। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
छत्तीसगढ़ी में लिखे सुसाइड नोट में गंभीर आरोप पुलिस को मिले बताए जा रहे सुसाइड नोट में युवती ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों से माफी मांगी है। नोट में युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक ने पहले उसका भरोसा जीता और बाद में उसके साथ गलत व्यवहार किया। उसने युवक पर शारीरिक संबंध बनाने और लगातार मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, जब उसने युवक से बातचीत बंद कर दूरी बनाने की कोशिश की, तो वह उसे धमकाने लगा। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है। भाई और परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप युवती ने नोट में दावा किया कि संबंधित युवक उसके भाई, मां और परिवार के अन्य सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। आरोप है कि युवक पुलिस में अपनी पहचान होने और जेल जाने पर जल्द बाहर आ जाने की बात कहकर भी उसे डराता था। युवती ने नोट में युवक के खिलाफ कार्रवाई और अपने लिए न्याय की मांग की है। उसने मोबाइल में मौजूद मैसेज और तस्वीरों की जांच करने की बात भी लिखी है।
दो महीने से परेशान करने का आरोप मृतका के चाचा के मुताबिक, करीब दो महीने पहले युवती की एक सहेली ने परिवार को बताया था कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद परिजनों ने युवती से बातचीत की थी। उस समय उसने कहा था कि वह मामले को खुद संभाल लेगी और जरूरत पड़ने पर परिवार को जानकारी देगी। परिवार ने उसे किसी भी धमकी या परेशानी की स्थिति में पुलिस की मदद लेने की सलाह दी थी। चाचा ने बताया कि उन्हें युवक द्वारा शादी के लिए दबाव बनाए जाने की जानकारी भी मिली थी। हालांकि, युवती ने पहले पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। मां कपड़े प्रेस कर चलाती हैं परिवार जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां, 27 वर्षीय बड़ा भाई और छोटी बहन हैं। युवती का बड़ा भाई छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की पहली बटालियन, भिलाई में पदस्थ है। वहीं उसकी मां कपड़े प्रेस करने का काम कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। परिजनों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले युवती अपनी सहेलियों के साथ दुर्गा दर्शन करने गई थी। परिवार को उसकी परेशानी की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।
#MamtaBanjare #TableTennis #Nariyara #JanjgirChampa #Chhattisgarh #ShaheedNandKumarPatelUniversity #NagalandTournament #SportsNews #CollegeSports #ProudMoment #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments