google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक, रेलिंग पकड़कर बचाई जान...

Aug 10
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी :- भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को बचाया गया है | समय रहते लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया, अन्यथा दोनों युवकों की जान जा सकती थी | प्रशासन की चेतावनी के बाद भी पर्यटक किस कदर लापरवाह हो जाते हैं, इसका नजारा धमतरी जिले के नरहरा जलप्रपात में देखने को मिला, जहां दो युवक बिना सोचे-समझे पानी में उतर गए, जब तेज बहाव ने उनको खींचना शुरू किया तो फिर हड़बड़ाने लगे |


इसके बाद रेलिंग पकड़े युवकों की हालत को देखकर उनका बचाव किया गया | यह पहली बार नहीं है, जब पर्यटकों की ऐसी लापरवाही देखने को मिली | कुछ दिन पहले ही नदी के तेज बहाव में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, लेकिन लगता है लोगों ने पूर्व की घटनाओं से सबक नहीं सीखने का फैसला ले लिया है, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं आगे-बगाहे सामने आ रही है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html