google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg
Search

दो दिन से लापता युवक की निर्मम हत्या, खेत में मिला कटा सिर और नाले के पास धड़; दो संदिग्ध हिरासत में...

3 days ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो दिन से रहस्यमय तरीके से लापता एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पस्ता थाना क्षेत्र के कदौरा गांव स्थित एक खेत में युवक का कटा हुआ सिर और स्कूटी बरामद हुई, जबकि कुछ ही दूरी पर नाले के पास उसका धड़ भी मिल गया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय वसीम अंसारी के तौर पर हुई है। परिजनों के अनुसार, वह 2 फरवरी (संपादित: 2 अक्टूबर) की शाम घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। स्वजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच खेत में सिर और नाले के पास धड़ मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।


प्रेम प्रसंग की आशंका, दो संदिग्धों से पूछताछ -

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को अपनी हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वारदात के पीछे के असली कारणों और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।


घटना के बाद से कदौरा गांव और आसपास के क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html