google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

गजपल्ला वॉटरफॉल में युवक की डूबने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में बड़ा हादसा हो गया। रायपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की झरने के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, युवक रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल घूमने आया था। सभी दोस्त पिकनिक मनाने के साथ प्राकृतिक स्थल का आनंद ले रहे थे।


इसी दौरान नहाने के दौरान युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद उसके साथ मौजूद दोस्तों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना आसपास मौजूद लोगों और प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। जिला प्रशासन की टीम और बचाव दल लगातार पानी में खोज अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।


पर्यटकों की लापरवाही आई सामने-

हादसे के बीच गजपल्ला वॉटरफॉल क्षेत्र में पर्यटकों की लापरवाही भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक पर्यटन स्थल पर जोखिम भरे स्टंट करते नजर आए। प्राकृतिक स्थलों पर अक्सर पर्यटक रोमांच के लिए खतरनाक स्थानों तक पहुंच जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन की ओर से बार-बार लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जाती है, लेकिन कई बार पर्यटक नियमों की अनदेखी कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वॉटरफॉल जैसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और निगरानी व्यवस्था जरूरी है।


सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल-

गजपल्ला वॉटरफॉल में हुई इस घटना के बाद पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे स्थानों पर प्रशासन को पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए। बारिश के मौसम में झरनों और जलप्रपातों में पानी का स्तर बढ़ जाता है, जिससे खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे समय में पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। फिलहाल जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सावधानी बरतें और जोखिम भरे स्थानों पर जाने से बचें।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html