पति को बिना बताए बेटे को लेकर कहीं चली गई महिला, FIR दर्ज....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुंद पत्थर पॉलिस फैक्ट्री से एक महिला अपने पति को बिना बताये अपने पुत्र को लेकर कहीं चली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है | ग्राम सुपली थाना धरमबांधा जिला नुआपाड़ा निवासी विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि विगत एक माह से वह हर्षिता पत्थर पॉलिस फैक्ट्री महासमुन्द रोड घोड़ारी थाना महासमुन्द अपने परिवार पत्नि और दो बच्चों के साथ रहकर रोजी मजदूरी का काम करता है | जहाँ से 28 अगस्त 2026 के दोपहर करीबन 01.00 बजे से विष्णु की पत्नि हर्षिता पत्थर पॉलिस फैक्ट्री महासमुन्द रोड घोड़ारी से बिना बताये अपने पुत्र को साथ लेकर कहीं चली गई, जिसका आसपास एवं रिश्तेदारो में पता तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला | वही मामले की सुचना पर पुलिस ने धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments