google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कपड़े सुखाते हुए घर पर करंट का कहर, अधारी नवागांव में महिला की मौत....

Jul 27
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

धमतरी जिले से दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के आंगन में कपड़े सुखा रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में सनसनी और मातम का माहौल है। यह घटना अधारी नवागांव की है। जानकारी के मुताबिक, अधारी नवागांव निवासी संगीता साहू सोमवार की सुबह नहाने के बाद अपने घर के आंगन में कपड़ा सुखाने गई थी। जिस जगह पर कपड़े सुखाने की रस्सी बांधी गई थी उसी के ठीक बगल से बिजली का तार गुजरा हुआ था। जैसे ही संगीता ने रस्सी पर गीले कपड़े डाले वह अनजाने में विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अचानक हुए इस हादसे ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html