google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर पुलिस द्वारा लगभग 1.25 करोड़ रूपये कीमत के गुम/चोरी हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को ढूंढ कर मोबाईल फोन स्वामियों को किया गया वापस...

Mar 1, 2024
2 min read






























पत्रकार अमृतेश्व सिंह की क़लम से:-

दिनांक 29.02.2023

  • आवेदकों के गुम/चोरी हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को किया बरामद।

  • बरामद किये गये मोबाईल फोन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया वितरित।

  • गुम/चोरी मोबाईल फोन को देष के विभिन्न राज्यों से किया गया बरामद।

  • चोरी के बरामद मोबाईल फोन पर आरोपियों के विरूद्ध की जा रहीं है वैधानिक कार्यवाही।

  • बरामद किये गये कुल 601 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन की कीमत है लगभग 01 करोड़ 25 लाख रूपये।

विवरण - गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थानों की संयुक्त टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा गुम हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग - अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। कुल 601 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 01 करोड़ 25 लाख रूपये बरामद कर आज दिनांक 29.02.2024 को मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित किया गया।

गुम/चोरी हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा तकनीकी विष्लेशण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने या चोरी की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल रायपुर में जमा करने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर टीम के अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया जाता था। उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया है। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को चोरी या गुम मोबाईल चलाये के बारे में बताये जाने पर स्वयं से भी कुरियर कराया गया है। चोरी के मोबाईल जिन मामलों में बरामद हुए है उन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है।

रायपुर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसमें से उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड तथा बिहार से मोबाईल फोन बरामद किया गया।

पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अनुमानित 01 करोड़ 25 लाख रूपये कीमती मोबाईल फोन बरामद कर रायपुर पुलिस द्वारा उनके धारकों को वितरित किया गया है, जिससे गुम मोबाईल फोन प्राप्त होने पर मोबाईल फोन स्वामियों द्वारा रायपुर पुलिस की भूरी - भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।

रायपुर पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम/चोरी होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेसा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html