आधी रात ‘भयावह पल’—बाल सुधार गृह का पुराना दरवाज़ा तोड़कर 13 किशोर फरारे....
- ANIS LALA DANI

- Jul 15
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ से एक ऐसा घटना सामने आई, जहां 13 अपचारी बालक आधी रात बाल सुधार गृह से भाग निकले. सभी एक पुराने दरवाजे को तोड़कर भाग गए. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं |
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में मौजूद बाल सुधार गृह से 13 अपचारी बालक भाग निकले. बताया जा रहा है ऐसी ही घटना एक महीने पहले भी हुई थी. इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि, अभी पुलिस उन सभी की तलाश कर रही है |




.jpg)







