नौवीं क्लास के एक छात्र ने कर ली आत्महत्या....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
चिक्कबल्लापुरा- कर्नाटक के चिक्कबल्लापुरा जिले के एक गांव में नौवीं क्लास के एक छात्र ने मोबाइल फोन की लत को लेकर अपने माता-पिता द्वारा डांटे जाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान 15 वर्षीय लोकेश के रूप में हुई और यह घटना चित्तावलाहल्ली गांव में हुई। लोकेश के पिता उसके ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर बिताने को लेकर चिंतित थे और चाहते थे कि वह पढ़ाई पर ध्यान दे। सोमवार को पिता ने उसकी मोबाइल की लत पर आपत्ति जताई तो दोनों में विवाद हो गया। लड़के ने अपने माता-पिता से झगड़ा किया और गुस्से में घर छोड़ दिया।
पुलिस ने कहा, लोकेश ने गुस्से में आकर गांव में सुनसान जगह पर एक पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments