अधूरा पुल और खराब सड़क को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बेमेतरा:- चेटुवापुरी धाम में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा उच्चस्तरीय पुल पिछले करीब चार साल से अधूरा पड़ा है। वहीं धाम तक पहुंचने वाला मार्ग भी पूरी तरह विकसित नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश घृतलहरे ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अधूरे पुल और पहुंच मार्ग का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चेटुवापुरी धाम सतनामी समाज सहित हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पुल अधूरा होने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी आने-जाने में दिक्कत होती है। अविनाश घृतलहरे ने प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द शुरू कर तय समय में पूरा कराने की मांग की है। साथ ही 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वहीं मामले में कलेक्टर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ब्रिज निर्माण विभाग की ओर से अतिरिक्त राशि के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)









Comments